बाढ़ से एक बड़ी खबर है जहां से सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई है। एक गंभीर रूप ज़ख्मी हो गए। घटना सोमवार की रात लगभग साढ़े 7 बजे की है। बाढ़ थाना क्षेत्र के जमुनिचक गांव में शौच के लिए जाते समय एक अज्ञात वाहन ने रौंद डाला। इस दुर्घटना में चार की मौके पर ही मौत हो गई,जिसमें दो महिलाएं एवं दो बच्ची शामिल है। एक महिला को इलाज हेतु पटना रेफर किया गया।