ग्राम पंचायत पंतेहड़ा के फ़ागत गांव में तेंदुए ने आतंक मचा रखा है। बीती रात तेंदुए ने गौशाला के बाहर बंधे एक बछड़े को अपना शिकार बना लिया। घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और लोग अपने पशुओं की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। आर.ओ. भराड़ी मदन ने बताया कि यह घटना क्षेत्र में घटी है। उन्होंने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।