भरनो प्रखंड में जयराम महतो के स्वागत को उमड़ा जनसैलाब भरनो (गुमला), 3 जुलाई 2025: आज भरनो प्रखंड में जननेता जयराम महतो के आगमन को लेकर गहमागहमी का माहौल देखने को मिला। जयराम महतो के स्वागत के लिए हजारों की संख्या में लोग जुटे, जिनमें युवा, महिलाएं, बुजुर्ग और किसान सभी शामिल थे। कार्यक्रम स्थल पर भारी भीड़ जमा हो चुकी है और लोग बेसब्री से जयराम महतो के पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं। कई लोग सुबह से ही पहुंच गए थे महिलाओं की भागीदारी भी विशेष रूप से देखने लायक है, जो पारंपरिक परिधानों में उत्साह के साथ मौजूद हैं।