टिहरी जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने भाजपा को कड़ी सिकस्त दी है। दरअसल जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद के लिए गुरुवार को हुए चुनाव में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी मान सिंह रौतेला को 26 वोट मिले,जबकि भाजपा के प्रत्याशी हुकम सिंह को 15 वोट मिले। जबकि 4 वोट खराब हुए।कुल मिलाकर कांग्रेस ने भाजपा को 11 मतों से हराया। जिसके बाद कांग्रेस ने खूब जश्न मनाया।