जिले में गत चौबीस घंटों में 40.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। आज 30 अगस्त शाम 6 बजे अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया गत चौबीस घंटे में हरदा तहसील में 21.6 मि.मी., टिमरनी में 0 मि.मी., खिरकिया में 15.8 मि.मी., सिराली में 114 मि.मी. तथा रहटगांव में 52.4 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। इस वर्ष अब तक जिले में 884.3 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी है।