जिले में गंगा की बाढ़ का प्रकोप बना हुआ है सदर तहसील क्षेत्र के पंखियन की मड़ैया में गंगा का कहर सबसे अधिक है।एक दर्जन से अधिक मकान गंगा की बाढ़ में समा चुके है।यह क्रम लगातार जारी है।सोमवार शाम 5 बजे कई मकान बाढ़ में समाने के वीडियो सामने आए है।जिसमें साफ तौर पर चंद सेकंड के अन्दर मकान पानी में समाते नजर आ रहे है।