गुरुवार की सुबह मुंगावली सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया गया। मिली जानकारी अनुसार ग्राम ढिमचोली में 31 वर्षीय विवाहिता रजनी पत्नी रामप्रवेश अपने घर पर फांसी के फंदे पर लटकी मिली। सेहराई थाने से प्रधान आरक्षक दिनेश गर्ग ने मौके पर पहुंच कर शव का पंचनामा कर मुंगावली सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा।