डुमरांव में एनडीए के सम्मलेन में जदयू कार्यकर्ता खासा आक्रोशित दिखे। जदयू के दो प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष ने रविवार की दोपहर 1 बजे कहा कि जदयू में दोहरी राजनीति हो रही है। जदयू के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विवेक प्रजापति ने कहा कि उन्हें कार्यक्रम में नहीं बुलाया गया। वहीं जदयू के किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शशिकांत सिंह कुशवाहा ने भी आपत्ति जताई।