महिला एवं बाल विकास निगम गया जी के तहत जिला हब फॉर इंपावरमेंट ऑफ वीमेन के तत्वावधान में शनिवार को दोपहर 2 बजे प्रखंड सभागार में विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इसमें जीविका दीदी, आंगनबाड़ी सेविका एवं महिला जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। जिला मिशन समन्वयक सुशांत आनंद ने कार्यस्थल पर महिलाओं को यौन उत्पीड़न की विस्तृत जानकारी दी।