आलमनगर प्रखंड और चौसा प्रखंड प्रत्येक वर्ष बाढ़ का दंस झेलता है, इस बार भी बाढ़ आई। अब बाढ़ का पानी धीरे-धीरे घट रहा है इसके बावजूद भी लोगों की समस्याएं कम नहीं हो रही है। आने जाने के लिए कई स्थानों पर नांव ही एकमात्र जरिया है। पशुओं का चारा नहीं मिल रहा है लोग काफी कठिनाइयों से भोजन जुटाते हैं। इसके बावजूद भी क्षेत्र अब तक बाढ़ प्रभावित घोषित नहीं हुआ।