डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में स्थानीय चौ. बंसीलाल राजकीय नागरिक अस्पताल स्थित टीबी कॉन्फ्रेंस हॉल में एचआईवी एड्स कंट्रोल पर एक मीडिया जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में सिविल सर्जन डॉ रघुवीर सिंह शांडिल्य एवं उप सिविल सर्जन डॉ. विकास कुमार ने मीडिया कर्मियों को विस्तार से जानकारी दी।