आज गुरुवार को दोपहर 1 बजे के करीब दुमका के इंडोर स्टेडियम में जिला खेलकूद संघ दुमका द्वारा आयोजित 15वीं इंडोर स्पोर्ट्स 2025 का विधायक बसंत सोरेन ने उद्घाटन किया। अपने संबोधन में विधायक ने कहा की खेलकूद जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है यह तन ही नहीं मन को भी मजबूती प्रदान करता है। खेल को खेलने से जहां शरीर स्वस्थ रहता है वहां मन भी स्वस्थ रहता है।