विष्णुगढ़ प्लस टू उच्च विद्यालय मैदान में कुड़मी विकास समिति द्वारा रविवार को करम महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के हजारों लोग शामिल हुए। रविवार शाम 4 बजे मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम की शुरूआत अंचलाधिकारी नित्यानंद दास और कुड़मी विकास समिति के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान जावा और करम डाल की विधिवत पूजा-अर्चना किया गया।