नागल के बसेड़ा गांव में एक भैंस चोरी करने आई चोरों को अपना पिकअप वाहन छोड़कर भागना पड़ा। शनिवार शाम 7 बजे मिली जानकारी अनुसार गांव बसेड़ा निवासी अशोक के घर के बाहर बंधी उसकी भैंस को कुछ चोर एक पिकअप वाहन में लाद कर ले जा रहे थे। खटपट की आवाज सुनकर अशोक ने घर के बाहर देखा तो उसकी भैंस खूंटे से गायब थी। भैंस को लेकर पिकअप वाहन में ले जाता देख अशोक ने शोर मचाया।