दमोह आज शुक्रवार सुबह 11 बजे से ही ईद मिलादुन्नबी पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिवस के अवसर पर विशाल जुलुश का आयोजन किया गया। जो शहर के मुर्शीद बाबा मैदान से प्रारंभ होकर मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों से होते हुए शहर के घंटाघर पहुंचा। जहां जुलुश लेकर पहुंचे लोगों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। कलेक्टर एवं एसपी के निर्देशन में चाक चौबंद व्यवस्थाएं नजर आई।