विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही भोजपुर जिले की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल से प्रदेश राज्य परिषद सदस्य एवं जिला उपाध्यक्ष राम दिनेश यादव ने मुलाकात की।इस दौरान राम दिनेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष को संदेश विधानसभा की स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया। मुलाकात के बाद दिलीप जायसवाल ने विश्वास राम दिनेश यादव पर जताया है।