भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ 3 सितम्बर को सूरजगढ़ आयेंगे। वे यहां स्यालु कलां गांव में आर्मी जवान नंदू सिंह शेखावत की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। समारोह में पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़, जिला प्रमुख हर्षिनी कुल्हरी, पूर्व विधायक सुभाष पूनिया, सूरजगढ़ प्रधान बलवान सिंह और पूर्व प्रधान कैलाश मेघवाल के अलावा समारोह में कई अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।