मंडला में बुधवार को शाम 4:30 बजे भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा के नेतृत्व में महिला मोर्चा एवं भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के महिला विरोधी घटिया बयान के खिलाफ प्रदर्शन किया। महिला मोर्चा ने भाजपा जिला कार्यालय से विशाल रैली निकालकर नेहरू स्मारक तक पैदल मार्च किया।