राजस्थान ब्राह्मण महासभा ब्लॉक शाखा सिणधरी पर रविवार दोपहर 3:00 बजे शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। सिणधरी मुख्यालय पर राजस्थान ब्राह्मण महासभा ब्लॉक शाखा की जिला कार्यकारिणी व ब्लाक कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। कार्यकारणी का माल्यार्पण का स्वागत और सम्मान भी किया गया। बड़ी संख्या में राजस्थान ब्राह्मण महासभा के लोग उपस्थित रहे।