स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान की सफलता को लेकर डीएम डॉक्टर राजा गणपति आर ने मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार शाम लगभग 5:00 बजे बैठक का आयोजन किया जिसमें जरूरी दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग आपस में समन्वय बनाकर समस्त तैयारी पूर्ण कर सफलतापूर्वक अभियान को सफल बनाएं।