राजभवन का शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे छोटे दुकानदार और विक्रेता संघ के द्वारा रांची नगर निगम कार्रवाई के खिलाफ घेराव किया गया। इस दौरान उन्होंने हाथों में तख्तियां लेकर रांची नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि रांची नगर निगम बिना नोटिस के दुकानों को हटा देती है और सामान भी जब्त कर लेती है।