अफजलगढ के गांव सुआवाला निवासी मोहसिन ने गांव में ही मोबाईल की दुकान कर रखी है।दो दिन पूर्व एक मोबाईल ठीक होने के लिए उसकी दुकान पर आया था।जब उसने मोबाईल को चार्जिंग पर लगाया तो अचानक मोबाईल की बैटरी फट गई। रविवार को करीब 11 बजे मोबाईल की बैटरी फटने का एक लाईव सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।जिसमे बैटरी फटने के दौरान धमाका होते हुए दिखाई दे रहा है।