शुक्रवार की सुबह 9 बजे केसठ के भट्ठा पुल के समीप पुलिस द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में दोपहिया और चारपहिया वाहनों की बारीकी से जांच की गई।