हथुनिया हुसैनी मस्जिद कमेटी की ओर से एवं क्षेत्र के सभी ग्रामवासियों ने मिलकर पंजाब में बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता हेतु राहत सामग्री भेजी।इस सेवा भावना से प्रेरित कार्यक्रम में हिंदू मुस्लिम सभी धर्म के नागरिकों ने एकजुट होकर भाग लिया। सामाजिक सद्भाव और मानवता के इस कार्य में सभी ने बढचढ कर सहयोग किया। आर्थिक सहयोग के साथ आवश्यक वस्तुएं भी एकत्रित की।