शुक्रवार सुबह 8 बजे मिली जानकारी के अनुसार निरमंड उपमंडल के कुशवा गांव में नीमा राम का मकान भूस्खलन की चपेट में आकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही की इस हादसे में किसी तरह की जानी नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन पूरा इलाका दहशत में है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।