ग्राम मझगांव में विशाल कलश यात्रा, आतिशबाजी और ढोल-बाजे के साथ श्री राम कथा का आयोजन शुरू हुआ। कलश यात्रा ग्राम के विभिन्न मार्गों से गुजरी, जहां खेरमाई मंदिर और अन्य मंदिरों पर पूजन-अर्चन के साथ आव्हान किया गया। इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और ग्राम के श्रद्धालुओं ने भाग लिया।