बलिया में शनिवार दोपहर 12 बजे सपा के राष्ट्रीय सचिव अवलेश सिंह ने मीडिया से बातचीत में बड़ा राजनीतिक बयान दिया। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान की राजनीति में महिलाओं में डिम्पल यादव का कद प्रियंका गांधी से कहीं बड़ा है। दोनों में जमीन-आसमान का अंतर है। अवलेश सिंह ने दावा किया कि वर्ष 2029 में डिम्पल यादव उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनेंगी।