क्षेत्र के ग्राम हेमपुरा निवासी कविता पत्नी शैलेंद्र कुमार बुधवार की सुबह लहसुन काट रही थी। तभी वहां से निकल रहे विद्युत केबल में कट लगा था। जिसकी चपेट में आने से महिला अचेत हो कर गिर पड़ी। आनन-फानन महिला को लेकर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जैसे ही घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो परिवार में कोहराम मच गया।