चरखी दादरी जिले से पूर्व गौरव सैनिक सोसायटी अध्यक्ष सुबेदार सोमबीर शर्मा ने महिला समानता दिवस पर आज मंगलवार को सायं 4 बजे प्रेस को जारी ब्यान में कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी का दर्जा सबसे ऊंचा माना गया है। भारत देश में कन्याओं की लक्ष्मी के रूप में पूजा होती है फिर भी देश मे महिला समानता दिवस मनाने की जरूरत क्यों पड़ी।