आज गुरुवार को रात्रि 8 बजे सुसनेर सिविल अस्पताल में मोजुद मरीजों के परिजन से मिली जानकारी अनुसार आज गुरुवार की शाम को ग्राम मैना के सोंधिया समाज के एक ही परिवार के 4 सदस्य अमर सिंह पिता मांगू सिंह 45 वर्ष, योगेश पिता नारयण सिंह 12 वर्ष ,प्रेम बाई पति सरदार सिंह 47 वर्ष, गीता बाई पति मांगू सिंह 85 वर्ष बीमार हो गए।जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।