पालीगंज के सिगोड़ी थाना क्षेत्र के चंढोस गांव के पास सड़क पार कर रही एक महिला ऑटो की टक्कर से घायल हो गई। घायल हुए महिला को इलाज हेतु स्थानीय निजी किलनिक में भर्ती कराया गया है। जिसका उपचार चल रहा है। दुर्घटना सोमवार की शाम 7:05 के करीब की बताई जा रही है। घायल महिला की पहचान तेतरी देवी के रूप में की गई है।