भभुआ शहर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर्व को लेकर शहर के कई जगहों पर मजिस्ट्रेट व पुलिस जवान तैनात रहे। वही आज शुक्रवार को 5 बजे भभुआ एसडीपीओ कार्यपालक पदाधिकारी सीओ व थानाध्यक्ष द्वारा शहर में निरीक्षण किया गया। पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर्व को लेकर शहर में जुलूस निकलने वाला है। इसको लेकर पुलिस प्रशासन को सख्ती से मुस्तैद किया गया है।