शाजापुर। बुधवार दोपहर करीब 4 बजे कृषि उपज मंडी से लेकर धोबी चौराहे तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। अचानक प्याज की बंपर आवक होने से मंडी क्षेत्र में भारी भीड़ रही, जिसके चलते जाम की स्थिति निर्मित हो गई। इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक जाम में फंसे रहे और उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रैफिक पुलिस की मशक्कत के बाद धीरे-धीरे यातायात सुचारू हुआ।