डीसीपी गोपाल कृष्ण चौधरी के नेतृत्व में थाना इटौंजा पुलिस टीम ने ग्राम किशुनपुर में महिलाओं और बालिकाओं के लिए जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबर, साइबर अपराध, सुरक्षा उपाय और अपने अधिकारों के प्रति जानकारी दी गई। अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना था।