मिली जानकारी के अनुसार भगवानपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने 30 लीटर महुआ शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी से पूछ-ताछ करने के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में गुरुवार की दोपहर भभुआ भेज दिया। भगवानपुर थाने की पुलिस ने बताया गिरफ्तार आरोपी रमेन्द्र राम ग्राम मसीही का रहने वाला बताया जाता है।