शुक्रवार को शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार नगान–आनी फीडर से विद्युत आपूर्ति को बहाल करने के मद्देनजर आवश्यक रख-रखाव एवं मरम्मत कार्य के चलते सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान नालदेरा, मिशन कॉलोनी, सिविल अस्पताल आनी, कोर्ट परिसर, पुलिस थाना, किरण बाजार, रुना,थबोली, कष्टा, जाबन, अमरबाग में बिजली आपूर्ति उपलब्ध नहीं होगी।