कलेक्टर प्रीति यादव ने बुधवार शाम करीब 4 बजे दशहरा पर्व पर होने वाले रावण दहन को लेकर स्टेडियम ग्राउंड आगर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से दशहरा पर्व पर नगर में होने वाले आयोजन, रावण दहन के दौरान सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और कानून व्यवस्था पर चर्चा कर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।