बेल्हा मोड़ के पास शुक्रवार देर रात तेज़ रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में 6 लोग घायल हो गए,जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार,5 महिलाएं देवीपाटन मंदिर से दर्शन कर बलरामपुर लौट रही थी। रात करीब 10:30 बजे जब ई-रिक्शा बेलहा मोड़ के पास पहुंचा,तभी विपरीत दिशा से आ रही एक तेज़ रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी।