सिसवन। थाना क्षेत्र के ग्यासपुर चीरा टोला में सांप के काटने से वृद्ध व्यक्ति अचेत हो गया। अचेत व्यक्ति स्थानीय निवासी बालेश्वर महतो का 80 बर्षीय पुत्र शिवनाथ महतो है। वह शौच के लिए निकला था तभी उसे सांप ने डस लिया। सिसवन रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया।