अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के सदस्यों ने सोमवार की दोपहर साढ़े 12 बजे जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम प्रतिनिधि को सौंपा। संघ के सदस्यों ने कहा कि कृषि भूमि और खसरा पड़ताल राजस्व विभाग का मूल कार्य है। यह काम लेखपाल द्वारा हमेशा से किया जाता रहा है।