इस बारे में मृतक के भाई बिल्लू ने बताया कि उसका भाई किसी बात को लेकर टेंशन में था। बीते कल उसने कहा कि वह अकेला रहेगा। तब उसकी पत्नी ने कहा कि नहीं वह उसके साथ ही रहेगी। इसी दौरान उसने एक कमरे में जाकर फांसी लगा ली। मृतक के दो बच्चें हैं। जिनमें एक लड़का व एक लड़की हैं। दोनों शादीशुदा हैं। मृतक का लड़का रेलवे पुलिस में लगा हुआ है।