Golmuri Cum Jugsalai, Purbi Singhbhum | Aug 23, 2025
जमशेदपुर में एक बार फिर बाढ़ का खतरा गहराने लगा है। लगातार बारिश से स्वर्णरेखा और खरकई नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार को 4:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। निचले इलाकों में पानी भरने की आशंका जताई जा रही है। जिला प्रशासन की ओर से राहत और बचाव दल को तैयार रहने का निर्देश दिया गया है।