जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के पदाधिकारी एवं भोजपुर जिला प्रशासन की टीम ने गुरुवार को उदवंतनगर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पियानिया का दौरा किया। इस दौरान स्टेट टीम के अधिकारियों ने गांव में बने सोखता गड्ढों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान कई जगह खामियां पाई गईं। जिस पर अधिकारियों ने संबंधित विभाग और कर्मियों को सुधार करने का निर्देश दिया।