शाजापुर। मंगलवार दोपहर 2: बजे शहर के प्रसिद्ध रूपा माता मंदिर परिसर में कन्या भोजन भंडारे का आयोजन किया गया। जानकारी के अनुसार प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी नवरात्रि के पांच दिन बाद शरद पूर्णिमा के उपलक्ष्य में विशाल कन्या भोज का आयोजन किया गया।भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाओं, कन्याओं और भक्तों ने भाग लिया।पूरे आयोजन स्थल पर धार्मिक माहौल बना रहा।