मदनपुर थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के जुडाही गांव से शराब के नशे में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति उसी गांव निवासी चंदन कुमार है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने गुरुवार की शाम 5 बजे जानकारी दी है। बताया कि उक्त व्यक्ति शराब के नशे में हंगामा कर रहा था। जिसे गिरफ्तार कर थाना लाया गया। जहां ब्रेथ एनालाइजर से जांच के बाद शराब पीने की पुष्टि हुई।