बिसौली कोतवाली परिसर में शनिवार को सुबह 10 बजे से थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया था। तहसीलदार ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठकर जन समस्याएं सुनी। वहीं समाधान दिवस के दौरान चार जन समस्याएं आई जिसमें एक का मौके पर निस्तारण किया गया है। वहीं बाकी बची हुई समस्याओं को संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए हैं।