गोला प्रखंड के डुंडीगाछी में करम पर्व के अवसर पर बुधवार को नव झारखंड फाउंडेशन संस्था की ओर से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के बुजुर्ग लोगों के बीच अंगवस्त्र का वितरण किया, वहीं महिलाओं के बीच चना बांटा गया। कार्यक्रम करमा पर्व के अवसर पर आयोजित किया गया था।