झारखंड के हेमंत सोरेन सरकार में बढ़ते भ्रष्टाचार के विरोध में भाजपा ने विश्रामपुर में जन आक्रोश मार्च निकाला।मार्च गुरूवार की दोपहर करीब 12बजे प्रखंड कार्यालय पहुँचकर सभा में परिवर्तित हो गया। सभा को भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने संबोधित किया। उन्होंने राज्य में बढ़ते अपराध, ध्वस्त कानून व्यवस्था और अवैध लूट पर चिंता जताई।