कलवारी थाना क्षेत्र के दुबौली निवासिनी मुन्नी देवी ने जिलाधिकारी को पत्र देकर अपने पति गोमती प्रसाद कन्नौजिया के जान माल के रक्षा की गुहार लगाया है। पत्र में कहा गया है कि गोमती प्रसाद कन्नौजिया आचार्य रामचन्द्र शुक्ल बालिका विद्यालय अगौना में चपरासी पद पर कार्यरत है। प्रबंधक कृष्ण प्रसाद मिश्र उनसे रात्रि में डियूटी कराते थे और दिन में घर का काम कराते थे।