आजमगढ़ जनपद के हरैया मंडल में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम का 125वां संस्करण प्रसारित हुआ। मंडल के 15 शक्ति केंद्रों के 90 बूथों पर सुबह 11 बजे से कार्यक्रम का प्रसारण शुरू हुआ। सिरीही गांव में भाजपा मंडल अध्यक्ष सुधीर राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने कार्यक्रम सुना।